फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Women were carrying 98 fake notes in the bank

बैंक में 98 नकली नोट लेकर पहुंच गई महिला

Sat, 12 Nov 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 12 Nov 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Women were carrying 98 fake notes in the bank
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  कस्बा बनत स्थित एसबीआई में एक महिला पांच सौ के नकली नोट जमा कराने   पहुंच गई। शाखा प्रबंधक ने महिला   को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला 98 नोट लेकर पहुंची थी, जिसमें पांच   नोट ही असली थे, बाकी सब नकली थे। पुलिस मामले की छानबीन करने में  लगी हुई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब छह बजे कस्बा बनत निवासी एक महिला पांच पांच सौ के 98  नोट लेकर बनत में ही एसबीआई शाखा पर जमा कराने पहुंची। शाखा प्रबंधक राजबीर सिंह का कहना है कि उक्त नोटों में सिर्फ  पांच असली थे, जबकि 93 नोट जांचने पर नकली पाए गए।
विज्ञापन


इसकी सूचना आदर्श मंडी थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद आदर्श मंडी थानाध्यक्ष बैंक शाखा पर                  पहुंचे। शाखा प्रबंधक राजवीर सिंह ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद महिला को साथ लेकर पुलिस       थाने ले आई। महिला ने पुलिस को बताया     कि उसके बेटे ने एक सप्ताह पूर्व ही सहारनपुर के नागल क्षेत्र के व्यक्ति को  अपनी भैंस बेची थी। उसी ने यह पांच         पांच सौ रुपये के नोट उन्हें दिए थे।             थानाध्यक्ष साहब सिंह का कहना है कि मामले में शाखा प्रबंधक की ओर से तहरीर मिली है। महिला से पूछताछ के साथ ही गंभीरता से जांच की जा रही है। महिला का नाम अल्लादेई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed