{"_id":"5d1117798ebc3e21703e404b","slug":"woman-hanged-hangs-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पति गिरफ्तार
Tue, 25 Jun 2019 12:03 AM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पति और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। गांव सिंभालका निवासी नरेशपाल ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सुनीता ने करीब आठ साल पहले गांव के कृष्ण कुमार के साथ कोर्ट मैरिज की थी। शादी के चार-पांच साल तक तो कृष्ण का व्यवहार ठीक रहा, लेकिन उसके बाद वह शराब पीने लगा और बेटी के साथ मारपीट करने लगा।
चार-पांच दिन पहले कृष्ण ने लोन पर गाड़ी ली थी। आरोप है कि वह उसकी बेटी पर अपने पिता से रुपये लाने का दबाव बना रहा था। पीड़ित के मुताबिक रविवार शाम को उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी ने फांसी लगा ली। कृष्ण गाड़ी से उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया है। उन्होंने कई अस्पताल में जाकर जानकारी की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि सुनीता की मौत हो चुकी है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तलाश के दौरान काबड़ौत पुल के निकट आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मिले गाड़ी से मृतका का शव बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह शव का अंतिम संस्कार करने के लिए काबड़ौत के निकट श्मशान में ले जा रहा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति कृष्णपाल और देवर संजू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोप है कि कृष्णपाल और संजू दोनों शराब पीते थे और उसकी बेटी को परेशान करते थे। कोतवाल का कहना है कि आरोपी का चालान कर दिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
रातभर शव को लेकर इधर से उधर घूमता रहा पति
शामली। कोतवाल ने बताया कि आरोपी पति से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सुनीता के फांसी लगाने के बाद पति उसे लेकर शामली के एक अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद वह शव को लेकर गांव में पहुंचा तो वहां लोगों की भीड़ देखकर वह डर गया और घर पर शव ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके बाद वह शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर पर पहुंचा, लेकिन वहां भी उसे मौका नहीं मिला। इसके बाद उसने काबड़ौत पुल के निकट श्मशान घाट में ले जाकर अंतिम संस्कार करने का मन बनाया। श्मशान घाट पहुंचने से पहले ही वह पुलिस की पकड़ में आ गया।