{"_id":"6ae2033df1bcd3a3ba07342b","slug":"fsdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4881074-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ताज एक्सोटिका की मेंबरशिप के नाम पर 1.50 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ताज एक्सोटिका की मेंबरशिप के नाम पर 1.50 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
वीडियो कॉल पर होटल की लॉबी दिखाकर जीता भरोसा, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में ताज ग्रुप के होटल की मेंबरशिप दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 1.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को गोवा स्थित ताज एक्सोटिका रिजॉर्ट एंड स्पा का कर्मचारी बताकर पीड़ित को मेंबरशिप के फायदे गिनाए। विश्वास जीतने के लिए व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर होटल की लॉबी भी दिखाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नोएडा निवासी अंजुल गुप्ता ने बताया कि जनवरी 2026 में व्हॉट्सएप और फोन के जरिए उनकी पहचान आशीष वर्मा नाम के व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने खुद को ताज ग्रुप का कर्मचारी बताते हुए ताज एपिक्योर मेंबरशिप दिलाने का प्रस्ताव दिया। उसने प्रति सदस्यता 25 हजार रुपये में दो रात होटल में मुफ्त ठहरने समेत कई सुविधाएं मिलने का दावा किया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान होटल की लॉबी का दृश्य दिखाया और मेंबरशिप से जुड़ी सुविधाओं व नियमों की जानकारी दी। इससे पीड़ित को उसकी बातों पर भरोसा हो गया। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उनसे कुल 1.50 लाख रुपये ठग लिए। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश के लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और भुगतान से जुड़े बैंक खातों की जांच कर रही है।