फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgfd

Noida News: त्योहारों से पहले सड़क पर उतरी पुलिस, 46 स्थानों पर की जांच

Wed, 28 Oct 2026 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
dfsgfd
त्योहारों से पहले सडक़ पर उतरी पुलिस, 46 स्थानों पर सघन चेकिंग
विज्ञापन

- 1658 वाहन और 2302 लोग जांचे, नियम तोडऩे पर 453 वाहनों के चालान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए नोएडा जोन में पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार व बुधवार को 46 पुलिस टीमों ने एक साथ प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर जांच की। इस दौरान 1658 वाहनों और 2302 लोगों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 453 वाहनों के चालान किए गए, जबकि छह वाहनों को सीज किया गया।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान में नोएडा जोन के विभिन्न थानों की पुलिस शामिल रही। सेक्टर-20, सेक्टर-126, सेक्टर-39, फेज-1, सेक्टर-24, सेक्टर-58, सेक्टर-49, सेक्टर-113 और एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए गए 126 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed