फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman beaten, fetal death

महिला को पीटा, गर्भस्थ शिशु की मौत

Sat, 08 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 08 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten, fetal death
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  दहेज में आठ लाख रुपये और कार नहीं मिलने पर ससुरालियों ने गर्भवती महिला को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। महिला के पेट में चोट लगने से उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिला के पिता की ओर से ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


 बागपत के बिड़ोली निवासी बृजपाल ने अपनी बेटी पिंकी की शादी काबड़ौत में आठ महीने पहले उत्तम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को आठ लाख रुपये और स्विफ्ट कार के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इसी बात को लेकर दो दिन पूर्व महिला को ससुरालियों ने पीटकर घायल कर दिया। पेट में चोट लगने से गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। बृहस्पतिवार को पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता को सरकार अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन


परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में परिजन ले गए। जहां उसके गर्भस्त शिशु की मौत हो गई। इसे बाद गुस्साए परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल में ही हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिशु के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंकी के पिता ब्रजपाल ने पति उत्तम सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी निशांक शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed