{"_id":"2d5d99c3a7a702adc1a5f25543c64363","slug":"were-part-of-the-house-caught-in-checking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से भाग रहे थे, चेकिंग में पकड़े गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से भाग रहे थे, चेकिंग में पकड़े गए
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 08 Oct 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। मौसी के यहां आई युवती अपने प्रेमी संग चली गई। बुधवार को वह जब कार में कांधला कस्बा से निकल रहे थे, तो चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जनपद गाजियाबाद के लोनी निवासी एक युवती की मौसी क्षेत्र के एक गांव में रहती है। दो दिन पूर्व युवती परिजनों के साथ मौसी के घर आई थी।
युवती का लोनी निवासी पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी भी युवती की मौसी के गांव पहुंच गया। बुधवार सुबह उसने कॉल करके युवती को बुला लिया। कांधला से एक कार बुक की और युवती को साथ लेकर जाने लगा। जब वह कांधला कस्बा में पहुंचे, तो कार चालक को कुछ शक हो गया। इसी दौरान चौराहे पर चेकिंग कर रही पुलिस ने कार रोक ली और युवक-युवती को पूछताछ के लिए थाने ले गई। युवक-युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी मर्जी से घर छोड़ना बताया।
इसके बाद पुलिस ने सूचना देकर दोनों के परिजनों को थाने बुलाया। परिजनों के सामने भी युवती अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का कहना है कि प्रेमी युगल को उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।