{"_id":"577423a44f1c1b454879ada5","slug":"weapons-used-in-plot-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चले धारदार हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में चले धारदार हथियार
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में हथियार चले
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
शामली में गांव सिकंदरपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चल गए। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव सिकंदरपुर निवासी अनंगपाल ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया की बुधवार को सुबह उसका भतीजा संजीव खेत पर गया हुआ था। वहां पर उसने गांव रंगाना निवासी सरदार मलूक सिंह, अंग्रेज सिंह, हरवेंद्र सिंह, रणजीत सिंह खेत को जोतते हुए देखकर विरोध किया। जिस पर उन्होंने उसे तलवारों से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया।
बाद में पहुंचे अन्य परिजनों के आने पर हमलावर भाग खडे़ हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी बीपीसिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। घायल संजीव सरदार पक्ष से घायल दो लोगों को झिंझाना सीएचसी में उपचार दिलाया गया है।