फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   vivahita ka shav sadak par rakhkar jaam lagaya

विवाहिता का शव सड़क पर रखकर जाम लगाया

Fri, 18 Nov 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
vivahita ka shav sadak par rakhkar jaam lagaya
शामली क्षेत्र के गांव बधेव में महिला के शव को लेकर जाम लगा कर बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली के बुढ़ाना में जलाकर मारी गई विवाहिता के मामले में परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर गढ़ीपुख्ता-शामली मार्ग पर जाम लगा दिया। उन्होंने महिला की हत्या के आरोपी पति और अन्य ससुरालियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रकरण की जांच भी स्थानांतरित करने की मांग उठाई। बाद में पहुंची सीओ सिटी के आश्वासन पर जाम खोला गया।
विज्ञापन


बता दें कि थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव बधेव निवासी अंजुम पुत्री शाहनवाज की शादी डेढ़ साल पूर्व बुढ़ाना क्षेत्र के गांव उमरपुर में कासिम के साथ हुई थी। आरोप है कि दो दिन पूर्व ससुरालियों ने अंजुम की जलाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुुंचे परिजनों पति समेत कई ससुरालियों के खिलाफ बुढ़ाना में मुकदमा दर्ज करा दिया था। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंजुम का शव उसके गांव बधेव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।

गुस्साए परिजनों ने मुकदमे की जांच शामली पुलिस से कराने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव को गढ़ीपुख्ता-शामली मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। थाना पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए काफी    प्रयास किए मगर ग्रामीण नहीं माने। इसके चलते बाद में सीओ सिटी निशांक शर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन दिया कि इस केस में आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। जांच स्थानांतरित करने के लिए डीआईजी को प्रार्थना पत्र देने का सुझाव दिया गया। सीओ के आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed