फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vipul Khooni's two partners arrested

विपुल खूनी के दो साथी गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2017 12:20 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vipul Khooni's two partners arrested
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मुखबिर की सूचना पर कांधला पुलिस ने विपुल खूनी के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक मस्कट, कारतूस और चाकू बरामद किया है। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान टीम के साथ बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो लोग सफेद स्विफ्ट कार में पूर्वी यमुना नहर पटरी से कनियान मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते पर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उस रास्ते पर पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस दौरान सामने से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया गया तो कार चालक ने कार की गति को बढ़ा दिया। पुलिस ने इस कार का पीछा करने के बाद कुछ दूरी पर पकड़ लिया और उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दोनों युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह विपुल खूनी के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने अपने नाम योगेश निवासी थाना बड़ौत गांव बिजरौल और दूसरे ने ओमपाल निवासी रामबाग कस्बा, थाना बड़ौत बताया। 

दोनों के पास से एक मस्कट, कारतूस, चाकू और स्विफ्ट कार बरामद की गई  है। पुलिस ने उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed