{"_id":"61a0accef7564e68b165c61b","slug":"up-crime-news-a-man-has-murdered-after-kidnapped-in-shamli-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक वारदात: पहले अपहरण... फिर उतारा मौत के घाट, बहन के मोबाइल पर आई थी कॉल, मांगे थे पांच लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक वारदात: पहले अपहरण... फिर उतारा मौत के घाट, बहन के मोबाइल पर आई थी कॉल, मांगे थे पांच लाख रुपये
Fri, 26 Nov 2021 03:15 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 26 Nov 2021 03:15 PM IST
सार
शामली जनपद में एक खौफनाक वारदात हो गई। यहां एक व्यक्ति का पहले अपहरण किया गया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले उसकी बहन के नंबर पर कॉल आई थी और पांच लाख रुपये की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और देवेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद में भैंसवाल गांव के युवक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। अपहरण की सूचना पर पुलिस गुरुवार रात से ही उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने गांव निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह रुपयों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
भैंसवाल निवासी देवेंद्र कश्यप पुत्र श्यामा करनाल में मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक देवेंद्र गुरुवार को गांव आ रहा था। शामली में चचेरी बहन नेहा और रिया से उसकी मुलाकात हुई थी। वह कुछ खरीदारी करने की बात कह रहा था। वहीं गुरुवार रात करीब नौ बजे देवेंद्र के मोबाइल से नेहा के नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि पांच लाख दे जाओ और देवेंद्र को ले जाओ।
विज्ञापन
नेहा के मुताबिक यह आवाज गांव के ही ललित पुत्र जसवीर की थी। परिजन ललित के घर पहुंचे तो वह फरार मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जंगल में देवेंद्र को घंटों तक तलाश किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
वहीं शुक्रवार दोपहर देवेंद्र का शव भैंसवाल में स्थित कन्या कल्याण गुरुकुल इंटर कॉलेज के पीछे के खेत में पड़ा मिला। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। आरोपी ललित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने देवेंद्र के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: हथियारों के सप्लायर: सिपाही से निकला ये बड़ा कनेक्शन, सामने आई खौफनाक सच्चाई, सबूत हैं ये तस्वीरें
उधर, देवेंद्र की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 15 दिन पूर्व ही देवेंद्र की पत्नी अमरेश ने पुत्री को जन्म दिया था।