{"_id":"ea2fa48682c65cdba4b5d930a6083197","slug":"uncle-kidnapping-rape-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने किया अपहरण, कराया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा ने किया अपहरण, कराया गैंगरेप
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपी सगे चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। वहीं, दूसरी तरफ छात्रा का बयान होने पर मामले में सभी आरोपियों पर गैंगरेप और प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन फार्म सेक्सुअल अफेंसेस (पाॅक्सो एक्ट) भी लगाया है।
सोमवार को कस्बा कांधला से हथियारबंद पांच बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर कक्षा 11वीं की छात्रा का अपहरण किया था। विरोध करने पर छात्रा की मां को घायल कर दिया था। छात्रा के पिता ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने बताया सोमवार रात में फुगाना थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर के जंगल में छात्रा को बरामद कर मौके से एक आरोपी को दबोचा था, जबकि बाकी भाग गए थे। पूछताछ में पता चला पकड़ा गया आरोपी छात्रा का सगा चाचा है। अपहरण के बाद कैराना रोड की तरफ जंगल में एक स्थान पर ले जाकर छात्रा से गैंगरेप किया। फिर उसे हबीबपुर के जंगल में ले जा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी चाचा अजय उर्फ फौजी के साथ गुल बहार निवासी फतेहपुर, विकास सैनी, गुलजार निवासी हबीबपुर, सुधीर निवासी बुढ़ाना और कार चालक अज्ञात थे। मामले में पीड़ित के 161 के बयान के आधार रिपोर्ट में गैंगरेप और पीड़ित के नाबालिग होने के कारण पाॅक्सो एक्ट भी लगाया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।