{"_id":"592dbd554f1c1bdf15bdc5f6","slug":"two-women-have-been-robbed-by-cheekers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं से चेन लूट ले गए बाइकर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिलाओं से चेन लूट ले गए बाइकर्स
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नगर में चेन लुटेरे खुलेेआम महिलाओं के साथ लूटपाट कर रहे हैं और पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। सोमवार की रात बदमाशों ने नगर की दो महिलाओं से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। इससे गुस्साए व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया और बढ़ती घटनाओं पर रोष व्यक्त किया।
मोहल्ला नया बाजार निवासी सुधा गोयल सोमवार की रात अपने घर के बाहर खड़ी हुई थीं। बाइक सवार दो बदमाश आए और आते ही महिला से चेन लूटकर फरार हो गए।
वहीं, दूसरी चेन लूट की घटना मोहल्ला गगन विहार में घटी। महिला नीतू रात करीब दस बजे अपने घर के बाहर टहल रही थीं। बाइक सवार दो बदमाश आए और आते ही महिला के गले में झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। वारदात का विरोध करने पर बदमाश महिला को धक्का देकर फरार हो गए।
सड़क पर गिरने के कारण महिला घायल हो गई। शोरशराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल के नेतृत्व में व्यापारी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने कोतवाल का घेराव कर बढ़ते अपराध पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस की लापरवाही की वजह से आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है। पुलिस ने जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया है।