फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two vendors stranded in ration distribution scam

राशन वितरण घोटाले में फंसे दो विक्रेता

Wed, 29 Aug 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Wed, 29 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two vendors stranded in ration distribution scam
demo - फोटो : demo
शामली जनपद भी उपभोक्ताओं के फर्जी अंगूठे और आधार कार्ड की गलत जानकारी में हेराफेरी कर बड़ा खाद्यान्न घोटाला करने वाले जिलों में शामिल हो गया है। आपूर्ति विभाग की ओर से शामली के जलालाबाद और कैराना के  दो राशन डीलरों के खाद्यान्न वितरण घोटाले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब 145 राशन कार्ड धारकों के खाद्यान्न को नौ अलग-अलग आधार कार्ड का इस्तेमाल करके घोटाला किया गया है। इसके अलावा विभाग की ओर से 14 अन्य राशन डीलरों को भी विधिक कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन





जुलाई माह के खाद्यान्न वितरण घोटाले के पकड़ में आने के बाद खाद्य रसद विभाग के आयुक्त आलोक कुमार ने  21 अगस्त को शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, हापुड़, मथुरा, बुलंदशहर समेत 43 जिलों के जिला पूर्ति अधिकारियों को जांच करके राशन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शासन से प्राप्त 43 जिलों की सूची में शामली जिले में 463, मुजफ्फरनगर जिले में 19795, मेरठ जिले  में 27324, सहारनपुर जिले 3700, बागपत जिले में 1024 राशन कार्डों में एक ही आधार का कार्ड का बार-बार प्रयोग करके उपभोक्ताओं के फर्जी अंगूठें लगाकर  खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी घोटाला किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी  ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि शामली जिले में 16 राशन डीलरों द्वारा चार क्विंटल खाद्यान्न में घोटाला किया है। इसमें जलालाबाद के राशन डीलर अरशद खान,  मुकेश कुमार कैराना के विरुद्ध जांच करने के बाद  एफआईआर दर्ज कराई गई है। राशन डीलर अरशद खान जलालाबाद ने 63 राशन कार्ड और मुकेेश कुमार कैराना ने 82 राशन कार्ड में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की है। बताया कि नौ आधार कार्ड का बार-बार प्रयोग होने से खेल उजागर हुआ। यह नौ आधार कार्ड लखनऊ एनआईसी में पकड़ में आने के बाद सूची शासन से जिला मुख्यालय को भेजी गई है। इन आधार कार्डों की सूची का जिला मुख्यालय पर जांच कराई गई तो इनका बार बार प्रयोग होने की पुष्टि हुई। जांच के बाद दो राशन डीलर  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही 14 राशन के विरुद्ध  विधिक कार्रवाई नोटिस दिए गए है।   
विज्ञापन




इन को भेजा गया नोटिस
राशन डीलर रचना देवी कैराना, रमा देवी कैराना, मोहम्मद यामीन शामली, शरीफ अहमद कैराना, ब्रह्म स्वरुप कैराना, रामपाल-विजेंद्र कुमार कैराना, रोशन लाल कैराना, पुष्पा कैैैैराना, वीरेंद्र वशिष्ठ कैराना, श्रवण कुमार बनत,  सतीश चंद शामली, शाहिदा जलालाबाद, प्यारे लाल कैराना आदि के विरुद्ध विधिक कार्रवाई नोटिस जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed