{"_id":"5b882e5942c792464a0c93e2","slug":"two-prize-criminal-caught-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश दबोचे
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। चार साल पूर्व पुलिस कस्टडी से फरार हुए 25 हजार के इनामी बदमाश तथा हत्या के मामले में छह साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पास से एक एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि झिंझाना थाना प्रभारी ओपी चौधरी को सूचना मिली कि ऊन रोड पर कुछ बदमाश लूटपाट की नीयत से खड़े हैं। इसके बाद झिंझाना थाना पुलिस के अलावा एसओजी टीम को साथ लेकर थाना प्रभारी ने बुधवार रात ऊन रोड पर रंगाना गांव के जंगल में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मौके से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी जयवीर पुत्र रामपाल झिंझाना क्षेत्र के गांव अलीनगर का रहने वाला है, जबकि दूसरा बदमाश सूरजमल पुत्र तेजपाल उर्फ तेजा झिंझाना क्षेत्र के गांव हथछोया का रहने वाला है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक एक तमंचा तथा एक एक कारतूस बरामद हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर न्यायालय में पेश करके दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
ट्रेन से फरार हुआ था सूरजमल
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी सूरजमल का लंबा आपराधिक रिकार्ड है। उसके खिलाफ झिंझाना थाना में लूट, सहारनपुर के नानौता थाना में जानलेवा हमला, लूट, डकैती और सहारनपुर कोतवाली देहात में पुलिस मुठभेड़ सहित 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2014 में जब उसे पुलिस कस्टडी में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, तो थानाभवन क्षेत्र में वह पुलिस कस्टडी से ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। इसके बाद सूरजमल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था।
विज्ञापन
सुधीर हत्याकांड में आरोपी है जयवीर
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 2012 में झिंझाना क्षेत्र के गांव छछरपुर निवासी सुधीर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। उसमें कई आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे, जबकि जयवीर उसी मामले में फरार चल रहा था। इसके चलते जयवीर पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था।
फरारी के दौरान पंजाब में छिपा रहा सूरजमल
2014 में पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद आरोपी सूरजमल अपने परिवार सहित पंजाब चला गया था। पुलिस पूछताछ में सूरजमल ने बताया कि वह पहले तो काफी समय तक अमृतसर में रहा। वहां मजदूरी करने लगा था। इसके बाद वह पंजाब के मोंगा में एक व्यक्ति के मकान पर नौकरी करता था।