{"_id":"591b46224f1c1bd520f227b0","slug":"two-million-people-cheated-from-animal-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारियों से ठगे दो लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु व्यापारियों से ठगे दो लाख
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना रोड पर पशु बेचकर लौट रहे चार पशु व्यापारियों से ई-रिक्शा चालक ने दो लाख 20 हजार रुपये ठग लिए और फरार हो गया। पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
झिंझाना क्षेत्र के बिड़ौली निवासी पशु व्यापारी जाहिद, नजरू, नफीस व सईद मंगलवार को शामली के खेड़ीकरमू पीठ में पशु बेचने के लिए आए थे। पशु बेचने के बाद शाम को चारों व्यापारी शामली की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आई एक ई-रिक्शा चालक ने उनको कहा कि तुमने मेरे बाप का एक्सिडेंट किया है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल है तथा शामली में भर्ती है।
तुम मेरे साथ चलों नहीं तो तुम्हें पुलिस से गिरफ्तार करवा दूंगा। बहकावे में आकर चारों उसकी ई-रिक्शा में बैठ गए। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने उनमें से दो व्यापारियों को छोड़ दिया तथा दो को शिनाख्त कराने को कहकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
पशु व्यापारियों के अनुसार ई-रिक्शा चालक ने बाईपास पर दोनों पशु व्यापारियों की तलाशी लेते हुए उनसे रुपए लेकर अपने पास रख लिए। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने उनमें से एक व्यापारी को गुलशन नगर में छोड़ते हुए कहा कि तुम यही रुकों मै इसकी शिनाख्त कराके आता हूं।
आरोप है कि इसी तरह चौथे आरोपी को भी उसने सड़क पर छोड़ दिया और फरार हो गया। ठगी का शिकार होने के बाद चारों व्यापारी आपस में मिले तथा कोतवाली पुलिस को मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।