फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two groups of students walked weapon

छात्रों के दो गुटों में चले हथियार

Sun, 25 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 25 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students walked weapon
fight - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। कस्बे के इंटर कालेज के छात्रों के दो गुटों में छुट्टी होने के बाद जमकर धारदार हथियार चले, इसके चलते एक गुट से एक छात्र चाकू लगने से गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन


झिंझाना थाना के सरकारी नंबर पर लोगों द्वारा बार-बार फोन करने पर भी फोन रिसीव नहीं होने पर सौ नंबर पर फोन करने के एक घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल छात्र के चाचा ने एक छात्र को नामजद व दो दर्जन अज्ञात छात्रों के खिलाफ तहरीर थाना झिंझाना में दी है। 
विज्ञापन


शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज के छात्रों के दो गुटों में तीन बजे के बाद कॉलेज की छुट्टी होने पर बस स्टैंड पर आपस में कहासुनी होने के बाद लाठी-डंडों के बाद चाकू चल गए। इसमें गांव जमालपुर निवासी कक्षा दस का छात्र राजा चेहरे पर चाकू लगने से घायल हो गया। लगभग आधा घंटा उपद्रवी छात्रों का आतंक बस स्टैंड पर रहा। दोनों ओर से सभी वाहन रुक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों लोगों की भीड़ वहां जमा थी, लेकिन किसी की हिम्मत चाकू चला रहे छात्र को रोकने की नहीं हुई।  झिंझाना पुलिस के सरकारी नंबर पर लोगों ने फोन किया, लेकिन हरबार फोन रिसीव करने के बाद काटा जाता रहा। करीब एक घंटा बाद एसएसआई सतपाल सिंह पहुंचे, लेकिन तब तक छात्र वहां से भाग चुके थे, बाद में घायल छात्र के परिजनों ने मामले में शिकायत पुलिस को की।  एसएसआई सतपाल सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई  थी। आरोपी छात्रों की तलाश कि जा रही है। झगड़े का कारण अभी पता नहीं चला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed