फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two arms suppliers arrested for three years

हथियार के दो सप्लायरों को तीन साल की कैद   

Fri, 21 Apr 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 21 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two arms suppliers arrested for three years
कोर्ट - फोटो : Pintrest
शामली के कैराना में अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मनोज कुमार तृतीय ने हथियार के दो सप्लायरों को तीन वर्ष की कैद सुनाई है। अदालत ने दोनों सप्लायरों पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।अर्थदंड अदा नहीं करने एक  साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन


25 दिसंबर 2014 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरियाणा सीमा यमुना पुल पर छापा मारा था। पुलिस ने पानीपत की और से आ रहे बाइक सवार आरिफ व जीशान निवासी तीतरवाड़ा की तलाशी ली, तो पुलिस ने आरिफ के बेग से 6 पिस्टल व जीशान के बेग से 5 पिस्टलें बरामद की। साथ ही पुलिस ने दोनों के पास से सात कारतूस 32 बोर व दो कारतूस, 32 बोर के खोखे भी बरामद किए थे। तत्कालीन कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने दोनों के विरुद्ध कोतवाली कैराना में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

 

पूछताछ के दौरान मुजरिमों ने बताया था कि वे मध्यप्रदेश के मुंगेर कस्बे से पिस्टलें लाकर यहां सप्लाई करते हैं। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में चार गवाह पेश किए गए। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने व पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद अपर जिला जज एवं सत्र न्यायधीश प्रथम मनोज कुमार तृतीय ने दोष सिद्ध पाए जाने पर आरिफ व जीशान निवासी तीतरवाड़ा को तीन-तीन साल की कठोर कारावास और दस हजार रुपयेे का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीने से युवक की मौत
ऊन। गांव हरसाना निवासी राजबीर सैनी के यहां कई वर्षों से बिहार का रहने वाला युवक राजू नौकरी कर रहा था। बुधवार शाम राजू घर से खेत पर सोने के लिए गया था, लेकिन सुबह के वक्त घर नहीं लौटा। किसान ने खेत पर जाकर देखा तो राजू मृत अवस्था में मिला। गांव वालों का कहना है कि राजू ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि राजू कई वर्षों से किसान के यहां नौकरी कर रहा था। उसके घर का पता किसी को नहीं पता, किसान के यहां आने के बाद वह कभी अपने घर नहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed