{"_id":"58ebcc8e4f1c1b9d36cf5c87","slug":"two-and-half-thousand-two-prizes-were-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई-ढाई हजार के दो इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई-ढाई हजार के दो इनामी गिरफ्तार
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। किशोरी का अपहरण करने के बाद गैंगरेप करने के मामले में एक वर्ष से फरार चले रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का ईनाम है।
एक वर्ष पूर्व अरशद ने अपने साथी इस्लाम, फरमान ओर यूनुस के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण करने के बाद गैंगरेप किया था। मामले में पीड़ित किशोरी के पिता ने चारों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद करते हुए अरशद और इस्लाम निवासी कैराना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से फरमान निवासी कैराना ओर यूनुस निवासी पूजा कालोनी ट्रानिका सिटी गाजियाबाद फरार चल रहे थे।
एसपी ने दोनों फरार आरोपियों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों फरार आरोपी क्षेत्र के गांव आल्दी मोड़ पर कही जाने की फिराक में खडे़ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में सीओ कैराना भूषण वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हत्यारोपी को िगरफ्तार कर जेल भेजा
झिंझाना। थाना क्षेत्र के कस्बा उन में चार दिन पूर्व मोहल्ला आर्यपुरी में बंटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त हत्याकांड में नामजद दो भाइयों में से एक अमलेश को उत्तराखंड के थाना लक्ष्मणझूला जिला ऋषिकेश पुलिस ने पकड़ कर थाना झिंझाना को सूचना दी। इस पर थाने से दरोगा सुशील कुमार ने अपनी टीम के साथ ऋषिकेश पहुंच कर उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया है।