{"_id":"591c9a064f1c1b9c0cf23782","slug":"trying-to-kill-the-tampu-masters","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपू स्वामी को कुचलकर मारने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंपू स्वामी को कुचलकर मारने की कोशिश
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के कुड़ाना रोड पर टैंपू चालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर टैंपू मालिक को कुचलकर मारने की कोशिश की। गंभीर हालत में टैंपू मालिक को अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजनों ने घायल को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मूलरूप से सिसौली निवासी प्रदीप (40) पुत्र तेजपाल काफी समय से कुड़ाना रोड सूरजमल विहार में रहता है। वह टैंपू को कुड़ाना रोड स्थित स्कूल में लगा रखा है।
टैंपू को लिलौन निवासी विनीत चलाता है। बुधवार रात चालक विनोद ने अपने दोस्त अमित तथा सन्नी के अलावा टैंपू मालिक प्रदीप के साथ शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर तीनों ने मिलकर प्रदीप की हत्या की साजिश रच डाली। चालक विनीत ने तेज रफ्तार में टैंपू चलाकर प्रदीप को कुचलने की कोशिश की। टक्कर लगने पर प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया तथा काफी दूर तक टैंपू के साथ घिसटता चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद विनीत के दोनों साथी मौके से फरार हो गए, जबकि शोरशराबा होने पर इकट्ठा हुई भीड़ ने आरोपी चालक विनीत को पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रदीप को शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा।
इसी दौरान प्रदीप के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डाक्टरों ने गंभीर हालत के चलते प्रदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजनों ने उसे शामली के ही निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। आरोपी चालक विनीत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
उधर, मुजफ्फरनगर मार्ग पर कृष्णा नदी पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार अमित पुत्र निवासी मिलावाराम कालोनी पानीपत (हरियाणा) घायल हो गया। अमित बुधवार रात बाइक से बाबरी से पानीपत लौट रहा था, कृष्णा नदी पुल के पास पहुंचने पर हादसा हो गया। पुलिस ने अमित को शामली सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया और परिजनों को सूचना दी।