फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Trying to burn the daughter-in-law

बहू को जिदा जलाने का प्रयास

Fri, 21 Apr 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 21 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Trying to burn the daughter-in-law
crime against woman
शामली के कैराना में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में भिजवाया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सहारनपुर जिले के गांव मानक मऊ निवासी लियाकत की पुत्री नजराना का निकाह 15 मई 2016 को कैराना क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी इस्तखार के साथ हुआ था। लियाकत ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी पुत्री से बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। दो माह पूर्व ससुराल वालों ने उसकी पुत्री पीटकर घर से निकाल दिया। जिम्मेदार लोगों के समझाने पर 10 अप्रैल को ससुराल वाले उसकी पुत्री को बसेड़ा लेकर आ गए। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह नजराना नमाज पढ़ कर सो गई तो उसके पति इस्तखार, ससुर वकील, सास रुकसाना ने उसके ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा दी। आग लगने के बाद उसकी बेटी चीखती चिल्लाती घर से बाहर आ गई तो मोहल्ले वालों ने किसी तरह आग बुझा कर उसे शामली अस्पताल पहुंचाया। उसकी बेटी आग से 90 प्रतिशत जल गई है। जिस कारण उसे शामली से दिल्ली रेफर कर दिया है। पड़ोसियों ने फोन पर उसकी बेटी को जलाए जाने की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने बताया की मामले में हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed