फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Triple Riding on the Road

रोड पर ट्रिपल राईडिंग देख बिफरे कप्तान

Fri, 19 May 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 19 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Triple Riding on the Road
Triple Riding on the Road - फोटो : amar ujala
शामली शहर में ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट ड्राइविंग करने वाले दुपहिया वाहन चालकों को देखकर बृहस्पतिवार दोपहर कप्तान का पारा चढ़ गया। कप्तान ने वायरलेस पर सभी थानाध्यक्षों को आडे़ हाथों ले लिया और खरी खरी सुनाई। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को चेतावनी दी कि 24 घंटे के अंदर यातायात नियत पालन कराने के संबंध में कार्ययोजना बनाकर यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर जिले में यातायात जागरूकता माह चल रहा है और जनपद की यातायात पुलिस महज औपचारिकताएं निभा रही है, जिसके चलते जिले में बेखौफ ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट ड्राइविंग की जा रही है। स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस की ढिलाई के चलते यातायात नियम टूटते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा का ट्रिपल राइडिंग देखकर पारा चढ़ गया। 
विज्ञापन


उन्होंने वायरलेस सेट पर ही जिले के सभी थानाध्यक्षों को चेतावनी दी कि जिले में दुपहिया वाहन चालकों की चेकिंग नहीं हो रही है। जिस कारण वाहन चालक यातायात नियमों को तोड़ रहे हैं। साथ ही निर्देश दिया कि यह गंभीर समस्या है, इसके संबंध में चौबीस घंटे के अंदर कार्ययोजना तैयार कर काम करें। कप्तान ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें सड़कों पर ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चालक दिखाई दिए तो संबंधित थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed