फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tower battery theft gang arrested

टॉवर से बैटरी चोरी करने वाला गिरोह दबोचा

Wed, 02 Nov 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 02 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tower battery theft gang arrested
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। टॉवर पर लगी बैटरी चोरी करने वाले चार सदस्यों के गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने एक कार और गढ़ीपुख्ता में एक टावर कंपनी सेे चुुराए करीब छह लाख की कीमत की 24 बैटरी भी बरामद की है। इस मामले में सहारनपुर का एक कबाड़ी सहित तीन लोग ओर फरार बताए गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया एक नवंबर की रात्रि आदर्श मंडी पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोका और तलाशी ली। उसमें 24 बैटरी मिली। पुलिस ने कार सवार चारों युवकों को संदिग्ध मानते हुए पकड़ लिया। कड़ी पूछताछ के बाद चारों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी घटना का खोल दी। 
विज्ञापन


बताया कि पूरा गिरोह टॉवर से बैटरी चोरी करने का काम करता है। कार से पुलिस ने गढ़ीपुख्ता थाने के गांव पेलखा में लगे एक मोबाइल कंपनी के टावर से चोरी बैटरे बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों में सुभाष पुत्र श्याम सिंह हिंगोखेड़ी थाना कैराना, रवि पुत्र सुरेश गांव हिंगोखेड़ी थाना कैराना, टीटू पुत्र सुभान्ना निवासी गांव शेखूपुरा थाना आदर्श मंडी और मनोज पुत्र शेखर निवासी मोहल्ला खालसा कस्बा मंगलोर जिला हरिद्वार है।

यूपी वेस्ट और उत्तराखंड में करते हैं चोरी 

पकड़े गए चोरों ने सहारनपुर, देवबंद और रुड़की, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर में स्थित कई मोबाइल टॉवरों पर चोरी की है। पुलिस के अनुसार इस साल जून से लेकर अब तक वह 26 चोरी कर चुके हैं। 

सहारनपुर में कबाड़ी को बेचते थे बैटरी
पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि वह टॉवरों से बैटरी चुराने के बाद सहारनपुर में कबाड़ी शम्शू को बेचते थे। पुलिस ने उसको भी इस मामले में मुल्जिम बनाया है। साथ ही दो अन्य चोर भी फरार हैं। एसपी के अनुसार तीनों को भी जल्द गिरफ्तार कराया जाएगा। साथ ही पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। 


15 हजार के इनाम की घोषणा
बैटरी चोर गिरोह के पकड़े जाने पर एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही भारती इंफ्राटेल प्रा. लि. के सुरेशवीर सिंह ने भी पुलिस को दस हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed