फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Threw stones at the police car ran on the information dial -100

डायल-100 की गाड़ी पर पथराव की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Sat, 21 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sat, 21 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Threw stones at the police car ran on the information dial -100
- फोटो : Demo Pic
कैराना । गांव भूरा में झगडे़ की सूचना पर पहुंची डायल 100 की गाड़ी पर पथराव व फायरिंग की सूचना पर कैराना पुलिस में     हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो मामला कुछ ओर निकला। 
विज्ञापन


शुक्रवार सांय ग्राम भूरा निवासी एक महिला द्वारा 100 डायल को झगड़े की काल की गई। सूचना पर 100 नंबर डायर कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस की गाड़ी जैसे ही ग्राम भूरा में मौके पर पहुंची तो एक युवक ने महिला के उपर तमंचे से फायर कर दिया। फायर होते ही पुलिस पीछे हट गई और कैराना कोतवाली में पुलिस पर हमला व पथराव की सूचना दे दी।
विज्ञापन


पुलिस टीम पर पथराव व फायरिंग की सूचना पर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया सहित पुलिस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन मौके पर पहुंच कर पुलिस को पता चला कि युवक ने अपने ही परिवार की महिला के ऊपर तमंचे से फायर किया था। अतिरिक्त पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही फायर करने वाला युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस वहां से वापस लौट गई। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पुलिस गाड़ी पर पथराव की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल गांव गया था। मौके पर पहुंचने से पहले ही महिला के ऊपर फायर करने वाला युवक फरार हो गया। अगर महिला तहरीर देती है तो आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed