{"_id":"5d150c578ebc3e3c985fd6d3","slug":"three-gangsters-shot-dead-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी
Fri, 28 Jun 2019 12:05 AM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को धरदबोचा, जबकि एक फरार हो गया। मुठभेड़ में दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 25 दिन पहले फाइनेंस कर्मचारी से लूट की थी। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, 30 हजार रुपये और दो बाइक बरामद की हैं।
एसपी अजय कुमार ने बताया कि बुुधवार रात करीब 12 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शामली-सहारनपुर मार्ग से गोहरनी को जाने वाले रास्ते पर लूट के इरादे से चार बदमाश खड़े हैं। आदर्श मंडी थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह और स्वाट टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में दो सिपाही अभिषेक और वरनकार भी गोली लगने से घायल हो गए।
एसपी के मुताबिक बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, 30 हजार रुपये और दो बाइक बरामद हुईं। पकड़े गए बदमाशों के नाम अंकित व आकाश निवासी गांव रसूलपुर गुजरान थाना कांधला और सन्नी उर्फ सतेंद्र निवासी गांव सल्फा थाना कांधला है। जबकि फरार बदमाश का नाम अर्जुन निवासी गांव देवीपुरा थाना थानाभवन है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 31 मई को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोमतीपुर मोड़ पर फाइनेंस कर्मचारी अरविंद निवासी गांव कलरी थाना सरसावा जिला सहारनपुर से 1.22 लाख रुपये और मोबाइल लूटने की घटना में शामिल रहे हैं। एसपी ने थाना आदर्श मंडी और स्वाट टीम को 20 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
झिंझाना पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा (संशोधित)
झिंझाना (शामली)। क्षेत्र के गांव भंभेड़ी-शाहपुर मार्ग पर पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया। बदमाश के कब्जे से चोरी की बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। बुधवार रात करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि भंभेड़ी-शाहपुर मार्ग पर बाइक से बदमाशों के आने की सूचना मिली। थाना झिंझाना और ऊन पुलिस गांव भंभेडी-शाहपुर मार्ग पर जंगल में पहुंचे। उसी समय बाइक पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भाग निकला। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश बाइक समेत सड़क पर गिर गया। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान बाजू में गोली लगने से सिपाही कुंभराज घायल हो गया। ऊन चौकी प्रभारी एसएन दहिया ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश सद्दाम निवासी मोहल्ला संजय नगर बनत थाना आदर्श मंडी शामली है। उसके कब्जे से हरियाणा से चोरी की गई बाइक के अलावा तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़ा गया बदमाश थाना सोनीपत में चोरी की कई घटनाओं के अलावा थाना सिविल लाइन करनाल और थाना आदर्श मंडी शामली समेत छह से अधिक मुकदमों में वांछित चल रहा था।
छह घंटे, तीन मुठभेड़, पांच गिरफ्तार
शामली। बुधवार की रात बदमाशों पर भारी रही। छह घंटे में एक के बाद एक लगातार तीन मुठभेड़ हुई। इनमें पुलिस की गोली से पांच बदमाश घायल हुए। इस दौरान चार सिपाही भी जख्मी हुए। अस्पताल में उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जनपद में पुलिस ने अपराधों में गिरावट आने का दावा किया है। पुलिस रिकार्ड में महिला अपराधों में 50 से 80 प्रतिशत की कमी आई है, साथ ही अन्य अपराधों में भी कमी होना बताया गया है।
जुलाई में मुख्यमंत्री का सहारनपुर में कानून व्यवस्था की समीक्षा करने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। इसी के चलते पुलिस अधिक सक्रिय होकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। बुुधवार रात में पुलिस एक्टिव मोड में आई। सबसे पहले कैराना में रात साढ़े आठ बजे मामौर-सहपत के जंगल में मुठभेड़ में एक हथियार तस्कर मुस्तफा निवासी तितरवाड़ा पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ।
इस दौरान एक सिपाही भी जख्मी हुआ। बदमाश के कब्जे से चार देशी पिस्टल, 10 तमंचे और कारतूस बरामद हुए। इसके बाद रात 12 बजे आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गोहरनी रोड पर मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। इनके कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, दो बाइक, लूट के 30 हजार रुपये बरामद हुए। इसमें दो सिपाही घायल हुए। रात करीब दो बजे झिंझाना क्षेत्र में भंभेड़ी शाहपुर मार्ग पर मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ। इसमें एक सिपाही भी घायल हुआ। एसपी अजय कुमार का कहना है कि बदमाशों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।