{"_id":"b3a2239397b488a0ce3f8062b9413316","slug":"the-young-man-deceived-a-million-bucks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने एक लाख रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने एक लाख रुपये ठगे
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। फार्म भरने के बहाने बातों में उलझाकर एक युवक बैैंक से उपभोक्ता का रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गया। थैले में करीब एक लाख की नगदी थी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पड़ताल की। पीड़ित ने भी थाने में तहरीर दी है।
सोमवार को थानाभवन के गांव नौंजल निवासी तेजपाल, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में अपने पिता समय सिंह के खाते में एक लाख रुपये जमा कराने आया था। बैंक में तेजपाल जब रकम जमा कराने लगा, तो बैंक कर्मचारियों ने उसे 50 हजार से अधिक रुपये जमा करने के लिए पैन नंबर जरूरी होने की बात कही। पैन नंबर नहीं होने की स्थिति में फार्म 60 की मदद से यह पैसा जमा हो सकता है।
इसी दौरान एक युवक तेजपाल के पास पहुंचा और फार्म 60 भरने और हस्ताक्षर कराने के बहाने उलझाकर तेजपाल का एक लाख रुपयों से भरा थैला ले लिया। इसके बाद युवक वहां से चंपत हो गया। युवक को गायब देख तेजपाल ने बैंक में शोर मचा दिया।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बैंक में पहुंची और मामले की पड़ताल की। बैंक मैनेजर एचआर गौतम ने बताया कि पुलिस व बैंक पीड़ित की मदद के लिए तैयार है। सीसीटीवी फुटेज निकालकर भी आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।
थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।