{"_id":"5706bfc14f1c1b2728c813f7","slug":"the-pipe-leaked-cylinder-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर का पाइप लीक होने से लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर का पाइप लीक होने से लगी आग
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 08 Apr 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मोहल्ला नौकुआं में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से घर का सामान जल गया।
मोहल्ला नौकुआं घेरबुखारी निवासी खुर्शीद की तबीयत काफी समय से खराब चल रही है और वह मेरठ स्थित नर्सिंग होम में भर्ती है। उसके साथ मेरठ में उसकी पत्नी शकीला है। घर पर खुर्शीद की पुत्री इमराना व उसका भाई फैसल मौजूद थे। बृहस्पतिवार की देर शाम इमराना घर पर खाना बना रही थी।
इस दौरान सिलेंडर का पाइप लीकेज हो गया। जिससे आग लग गई। आग लगते ही इमराना ने शोर मचा दिया और घर से इमराना व उसका भाई फैसल भाग निकले। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान घर में रखा सभी सामान जल गया। पीड़ितों के मुताबिक लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।