फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The current death Snvidakrmi

करंट से संविदाकर्मी की मौत

Thu, 03 Dec 2015 01:02 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 03 Dec 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
The current death Snvidakrmi
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में हाईटेंशन लाइन ठीक कर रहा कर्मी करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसके अन्य साथियों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थानाभवन के गांव लतीफगढ़ निवासी अरविंद (32) पुत्र जगपाल बिजली विभाग के ठेकेदार के यहां काम करता था। बुधवार को वह गांव लांक में हाईटेंशन लाइन का तार ठीक कर रहा था कि इस दौरान अचानक करंट आने से वह चपेट में आ गया। इसमें वह बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान उसके अन्य साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


अरविंद की मौत की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप था कि बिजली विभाग की लापरवाही से उनके बेटे की मौत हुई है। मामले में परिजनों ने कोतवाली में भी तहरीर देने की बात कही है। हालांकि घटनास्थल पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। अस्पताल में भी कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई तहरीर देने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed