फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The biggest defaulters will Disilluminato

बड़े बकाएदारों की होगी बत्ती गुल

Fri, 13 Nov 2015 12:27 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 13 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
शामली। बिजली के बड़े बकायादारों पर विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। अब दस हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू होगा। इसके लिए सभी उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जिसमें बीस नवंबर तक बिल जमा करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


बिजली का बकाया न देने वालों पर विभाग अब कड़ी कार्रवाई करेगा। इसके लिए बड़े बकायादारों को चिह्नित कर लिया है और उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिले में करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का एक अरब से अधिक का बकाया है। इनमें से दस हजार से अधिक के करीब एक लाख बकायादार हैं, जिसे लेकर निगम गंभीर हो गया है।
विज्ञापन


बिजली निगम के निर्देश पर विभाग ने भी इन बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी कर ली है।
इसके चलते दस हजार तक के बकायादारों को नोटिस जारी कर 20 नवंबर तक का समय दिया गया है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के तहत आने वाले ब्लाक ऊन में स्थिति सबसे खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खंड में आंशिक रूप से थानाभवन व कैराना के भी कुछ गांव हैं, जिनमें करीब 51 हजार उपभोक्ताओं पर 65 करोड़ रुपये बकाया हैं, जबकि विद्युत वितरण खंड तृतीय में थानाभवन ब्लाक के साथ-साथ शामली भी आंशिक रूप से है। यहां पर करीब 40 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 24 करोड़ रुपये बकाया है।

विद्युत वितरण खंड तृतीय ने करीब दो हजार उपभोक्ताओं को सेक्शन तीन के तहत नोटिस भेजे हैं।
साथ ही पिछले तीन दिन में35 एफआईआर कराई जा चुकी है। इनमें से अकेले बंतीखेड़ा में बीस एफआईआर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed