{"_id":"576ed9604f1c1bc379b47e16","slug":"the-attack-on-the-family-entered-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
attack
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के मायके पहुंचकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने मकान में घुसकर तोड़फोड़ और पथराव करने के साथ ही हवाई फायरिंग भी की। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव गंगेरू निवासी गुलफाम ने शनिवार को कांधला थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी शबाना की शादी तीन वर्ष पूर्व गांव के ही फरीद के साथ की थी।
आरोप है कि बाइक और एक लाख की मांग पूरी न होने पर शबाना के साथ मारपीट की गई। दो दिन पूर्व ही ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट शबाना के पिता ने दर्ज कराई। आरोप है कि शनिवार दोपहर पति फरीद परिवार के लोगों के साथ मिलकर शबाना के घर में घुसकर मारपीट कर दी। मकान में तोड़फोड़ की गई तथा हवाई फायरिंग की। संघर्ष में मायके पक्ष से सलीम, गुलफाम, शबाना, गुलशन और फरीदा घायल हो गए। गांव में सरेआम फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस के मौके पर पहुंचते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। शाम को पीड़ित लोगोें ने डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, मामले में थाना प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि दो पक्षों में झगडे़ की सूचना मिली है फायरिंग नहीं हुई। पुलिस कार्रवाई कर रही है।