{"_id":"a03444cc12db0ad30ab8d9f91ae39abf","slug":"teenager-s-murder-was-a-remand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के हत्यारोपी की मिली रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के हत्यारोपी की मिली रिमांड
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। एक साल पूर्व जहानपुरा में संघर्ष के दौरान किशोरी की हत्या के मामले में सरेंडर कर जेल हत्यारोपी की रिमांड मंजूर हो गई। शुक्रवार को पुलिस हत्यारोपी को आठ घंटे की रिमांड पर लाएगी। इसके अलावा कांधला रोड पर लूट के आरोपी की भी रिमांड के लिए आवेदन किया।
कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया जनवरी माह में गांव जहानपुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष के दौरान 17 वर्षीय सन्नो की हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी (इरफान उर्फ फान्ना और उसका भाई रिजवान निवासी जहानपुरा) एक सप्ताह पूर्व बुलंदशहर सीजीएम कोर्ट में सरेंडर कर जेल चले गए थे।
इसके बाद कैराना पुलिस ने आरोपी रिजवान की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में आवेदन किया। इसके बाद न्यायाधीश के आदेश जारी हो गए। अब पुलिस आरोपी रिजवान को रिमांड पर लाएगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया हत्यारोपी को शुक्रवार को आठ घंटे की रिमांड पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, आठ जुलाई 2014 की सुबह छह बजे कांधला रोड स्थित रजवाहे की पुलिया पर छह बदमाशों ने मेरठ से कैराना पशु पैठ में आ रहे पशु व्यापारी हाजी आफताब से हथियारों के बल पर 22 लाख लूट लिए थे। कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया लूट का एक आरोपी अकरम निवासी खालापार मुजफ्फरनगर वर्तमान समय में सहारनपुर जेल में है। अकरम को रिमांड पर लेने के लिए एसीजीएम कैराना कोर्ट में आवेदन किया। कोर्ट से आदेश प्राप्त करके आरोपी अकरम को रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी।