{"_id":"585acb694f1c1bd663e3af47","slug":"teenager-obscene-comments-fake-facebook-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के फर्जी फेसबुक एकाउंट से अश्लील कमेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के फर्जी फेसबुक एकाउंट से अश्लील कमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। फेसबुक पर छात्रा का फोटो इस्तेमाल कर एक युवक ने फर्जी एकाउंट बना दिया। अब इस एकाउंट से अश्लील कमेंट किए जा रहे हैं। छात्रा के परिजनों ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
छात्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। बुधवार को उसके पिता ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि एक युवक ने उनकी बेटी के फोटो का इस्तेमाल करके फर्जी फेसबुक एकाउंट बना रखा है। इस एकाउंट पर अश्लील पोस्ट की जा रही हैं। जिससे उसकी बेटी की बदनामी हो रही है।
उन्होंने आरोपी की पहचान करा उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने और फर्जी फेसबुक एकाउंट को बंद कराए जाने की मांग की है। एएसपी ने शामली कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच करा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट का आरोप
शामली। कांधला थाना क्षेत्र के गांव आल्दी निवासी मोहर सिंह ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर कहा कि 13 दिसंबर को उसका पड़ोसी राजकुमार घर के बाहर नाली को खुर्द बुर्द कर रहा था।
इसका विरोध करने पर आरोपी ने और उसके परिजनों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी मुन्नी और बेटे योगेश को पीटकर घायल कर दिया। मामले की सूचना उसी दौरान कांधला थाना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मोहर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, गांव ताजपुर सिंभालका निवासी विपिन, कृष्णपाल, वीरेंद्र, तिलक, अनंगपाल, सतपाल और सुरेशपाल ने पुलिस ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति पेट्रोल पंप के बराबर वाली गली में जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहता है।
इसका विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू होता है तथा जान से मारने की धमकी दे रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। मामले में शामली कोतवाली प्रभारी को गंभीरता से जांच करने का निर्देश दिया गया है।
वहीं, सहारनपुर मार्ग पर साईं धाम मंदिर के पास अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर फिसल गई। बाइक सवार कालू निवासी खेड़ा (सहारनपुर) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उठवाकर सीएचसी शामली लाकर भर्ती कराया।