फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   tee badmash pakde

वाहन चेकिंग के दौरान तीन बदमाश पकड़े

Fri, 16 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
tee badmash pakde
कांधला थाने में लूट के आरोपियों की जानकारी देते सीओ कैराना। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया । पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बाइक चोरी  सहित कई लूट की वारदात को स्वीकार किया है।  बुधवार रात थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल, दरोगा राशिद खान, पिरथी सिंह सहित पुलिस टीम नानूपुरी के निकट वाहनों की चेकिंग कर रही थीं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान तीन बाइकों पर शामली की ओर से आ रहे युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकने के बजाय तीनों बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे । पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस बाइक अपने कब्जे में कर तीनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपने नाम शेखर पुत्र सुरेश निवासी रायजादगान कांधला, कुलदीप पुत्र मास्टर सोमपाल व विपिन पुत्र जयप्रकाश निवासी आल्दी बताया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को थाने में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सीओ कैराना भूषण वर्मा ने बताया कि बदमाशों से पकड़ी गई तीनों बाइक लूट की पाई गई है। बदमाशों ने करीब दो माह पूर्व सुन्ना मार्ग पर शिक्षक अजीत से भी लूटपाट की घटना को कबूल किया है उनसे  लूटा गया मोबाइल बदमाशों ने बरामद करा दिया है। एक पखवाड़ा पूर्व कस्बे के पीएनबी के पास से यूनुस का मोबाइल व 24 हजार रुपये चोरी करने की वारदात को भी इन लोगों ने स्वीकार किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने उक्त घटना का खुलासा करते हुए चोरी के एक हजार रुपये व मोबाइल भी बरामद करा दिया है। इसके अलावा भी बदमाशों ने अन्य कई घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने तीनों शेखर के पास से   एक तमंचा दो कारतूस कुलदीप के पास से चाकू व विपिन के पास से छुरी बरामद कर चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed