{"_id":"571676af4f1c1bbc488b48a2","slug":"teacher-injured-looted-cash-and-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को घायल कर नकदी और फोन लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक को घायल कर नकदी और फोन लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। शिक्षक के साथ मारपीट कर बदमाशों ने नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। गांव मीमला गढ़ी निवासी विनोद जनपद सहारनपुर में प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है।
तीन दिन पूर्व किसी कार्य के लिए वह गांव में आए थे। मंगलवार शाम विनोद सहारनपुर जाने के लिए खंदरावली रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव से कुछ दूरी पर चले तो जंगल से निकलकर तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर आतंकित कर रोक लिया। बदमाशों ने विनोद से तीन हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।
विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके सिर में तमंचे की बट से प्रहार करके घायल कर दिया और फरार हो गए। विनोद ने राहगीरों की मदद से वारदात की सूचना पुलिस व गांव मेें परिजनों को दी। पुलिस के साथ में मिलकर ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घायल को शामली के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।