{"_id":"574896b84f1c1ba22c6931a6","slug":"tamper-resistance-attacked-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर हमला बोला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर हमला बोला, घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली।
Updated Sat, 28 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर युवती के भाई पर हमला कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक दो दिन पूर्व अपनी बहन को बाइक पर बैठा कर जा रहा था। बीच रास्ते में मोहल्ले के ही तीन चार युवकों ने उसकी बहन से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक को बाद में देख लेने की धमकी दी। बृहस्पतिवार को उक्त युवक सहारनपुर में मोदी की रैली में गया था।
वहां से रात 11 बजे घर आया तो आरोपी युवकों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सुबह पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन
मारपीट में पिता-पुत्र गिरफ्तार
कैराना। युवक को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। मोहल्ला बीच की आल निवासी रवि के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने अतर सिंह और उसके पुत्र कृष्णपाल को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
मामूली विवाद पर जीप चालक को पीटा
कांधला। गांव जौला निवासी मेहंदी हसन ने बताया कि वह कांधला बुढ़ाना मार्ग पर जीप किराए पर चलाता है। शुक्रवार दोपहर गांव आट्टा के समीप पहुंचा दो बाइक पर सवार चार युवकों से साइड देने को लेकर उसका विवाद हो गया। आरोप है कि गांव भभीसा से निकलते ही इन लोगों ने उसकी जीप को ओवर टेक करके रोक लिया और मारपीट करते हुए उसको घायल करके फरार हो गए।