फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Surrendered to the Court by the police the slip

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर

Sat, 27 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 27 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Surrendered to the Court by the police the slip
- फोटो : फाइल फोटो
कैराना। लूट, डकैती और रंगदारी मांगने के वांछित चल रहे आरोपी ने कैराना पुलिस की आंखों में धूल झोंक कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद विद्वान न्यायाधीश ने आरोपी बदमाश की जमानत अर्जी खारिज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


22 मई की रात तीन बजे मोहल्ला छड़ियान निवासी दिलशाद को शामली रोड पर गाड़ी सहित बंधक बनाते हुए पांच बदमाशों ने नकदी लूट ली थी। इसके अलावा बदमाशों ने रात में ही दिलशाद के घर से रुपये मांगने के बाद उन्हें जंगल में छोड़ा था। मामले में दिलशाद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


एक बदमाश अहसान कुरैशी निवासी मोहल्ला छड़ियान फरार चल रहा था। इसके अलावा कस्बे के ही बाबू कुरैशी से पांच लाख रुपये कर रंगदारी मांगने में भी अहसान के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आठ अगस्त को राजेंद्र कालोनी में स्थित बंधन फाइनेंस कंपनी में 55 हजार की लूट के मामले में भी पुलिस अहसान कुरैशी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को अहसान कुरैशी निवासी छड़ियान पुलिस को चकमा देकर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुआ। 


अहसान कुरैशी के अधिवक्ता ने अदालत में जमानत की अर्जी दाखिल की। जिसे विद्वान न्यायाधीश ने खारिज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि मामले में अहसान को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed