{"_id":"58597d9d4f1c1bf248e398df","slug":"student-arrested-accused-of-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। आत्महत्या की चेतावनी देने वाली छात्रा की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। उधर, आरोपी युवक के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि छात्रा उनके परिवार को परेशान करती है।
क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर के मजरा दुलावा निवासी एमए की छात्रा ने गांव के ही शादीशुदा युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एसपी आफिस पहुंची थी। आरोप था कि थानाभवन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर छात्रा ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी मिंटू पुत्र जगरोशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
आरोपी को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। वहीं, मिन्टू की पत्नी बच्चों के साथ थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को बताया कि मामला छेड़छाड़ का नहीं है। छात्रा के परिवार से कुछ दिन पूर्व उनका विवाद हो गया था, जिसकी शिकायत जलालाबाद पुलिस चौकी पर की गई थी।
विज्ञापन
कार्रवाई न होने पर गत 24 नवंबर को प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत पत्र भेजा था, जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी भवन के यहां आई हुई है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।