{"_id":"5910bffb4f1c1b231f850a83","slug":"stf-puts-dera-in-search-of-sabir-munshad","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबिर, मुंशाद की तलाश में एसटीएफ ने डाला डेरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साबिर, मुंशाद की तलाश में एसटीएफ ने डाला डेरा
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। पुलिस कस्टडी से फरार हुए कुख्यात बदमाश साबिर जंधेड़ी और मुंशाद खंदरावली की धरपकड़ के लिए एसटीएफ की टीम ने क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। वहीं, स्थानीय स्तर पर कैराना थाना और क्राइम ब्रांच टीम भी दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।
तीन दिन पूर्व ही कैराना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी निवासी साबिर बाराबंकी में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। जबकि इससे पूर्व कांधला क्षेत्र के गांव खंदरावली निवासी मुंशाद भी पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है।
साबिर जंधेड़ी और मुंशाद कुख्यात बदमाश मुकीम काला गैंग के शातिर बदमाश है। पूर्व में रंगदारी, हत्या, लूट, डकैती, जानलेवा हमले के कई मामले इनके खिलाफ दर्ज हैं। शामली जिले में इस गिरोह का बड़ा नेटवर्क है, जिसके चलते दोनों बदमाशों के फरार होने के बाद पुलिस भी टेंशन में आ गई। क्योंकि दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को साबिर जंधेड़ी और मुंशाद की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीम भी कैराना क्षेत्र में पहुंच गई। कैराना थाना पुलिस से दोनों बदमाशों और उनके पनाहगारों तथा मददगारों के बारे में सूचना जुटाने के बाद सक्रिय हो गई।
एसटीएफ की टीम ने कैराना क्षेत्र के गांव जहानपुरा, दभेड़ी, खुरगान, जंधेड़ी सहित यमुना खादर क्षेत्र में बदमाशों को तलाश किया। वहीं, स्थानीय स्तर पर पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच और कैराना थाना पुलिस को भी उक्त दोनों बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास में लगाया हुआ है। पुलिस ने मुखबिर तंत्र से इन बदमाशों के बारे में सूचना जुटानी शुरू कर दी है।