फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Smash the killing of the youth protest

लूट के विरोध पर युवक की हत्या

Thu, 16 Jun 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 16 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Smash the killing of the youth protest
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। ट्रैक्टर-ट्राली में खाद लेकर गांव जा रहे किसान भाइयों को बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने एक किसान को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई की ओर से बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जनपद बागपत छपरौली के गांव बोढ़ा निवासी कुलदीप 20 वर्ष अपने दिव्यांग भाई बिल्लू के साथ मंगलवार शाम को ट्रैक्टर ट्राली लेकर हरियाणा से खाद व डीजल लेने के लिए गए था। परिजनों के अनुसार दोनों भाई रात करीब 10 बजे जब डून्डूखेडा इस्सोपुर मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से आ रही बाइक सवार तीन बदमाशों ने खुद को पुलिस बताते हुए रोक लिया।
विज्ञापन


डीजल को अवैध बताते हुए थाने चलने की बात कही। किसान कुलदीप ने उनसे कहा कि वे अपने खेत के लिए इस समान को ले जा रहे है ओर उसके भाई बिल्लू ने फोन से घर पर सूचना दी हम लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। तभी इनमें सेे एक बदमाश ने उनके पास मौजूद रुपये छीनना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप द्वारा विरोध किए जाने पर एक बदमाश ने उसको गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश उनके पास से 11 हजार रुपये लूट
कर फरार हो गए। वारदात को अंजाम को देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।  कुछ देर के बाद कुलदीप का बड़ा भाई हवा सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गया  ओेर उसने सूचना कंट्रोल रूम को दी।


सूचना पर थाना प्रभारी साहब सिंह व एएसपी अनिल कुमार झा मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया। मामले में थाना प्रभारी  साहब सिंह का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र हीं बदमाश को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed