{"_id":"61059ab18ebc3eba7d71ae99","slug":"shamli-crime-news-a-child-of-ten-year-was-murdered-after-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज वारदात: 28 दिन बाद खुला हत्या का राज, 10 साल के बच्चे का कत्ल कर नहर में फेंकी थी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सनसनीखेज वारदात: 28 दिन बाद खुला हत्या का राज, 10 साल के बच्चे का कत्ल कर नहर में फेंकी थी लाश
Sun, 01 Aug 2021 12:17 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:17 AM IST
सार
28 दिन बाद बच्चे की हत्या का राज खुला है। बच्चे की हत्या कर लाश को नहर में फेंक दिया था। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
शामली पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरनी में मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के सौतेले भाई सहित दो किशोरों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से मृतक के कपड़े बरामद किए हैं, लेकिन नहर से शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार 28 दिन पहले लापता हुए दस वर्षीय मोहित की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस का दावा है कि पारिवारिक रंजिश में बालक की हत्या की गई है। उधर, एसपी ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट को बालक का अपहरण कर हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पांच जुलाई को गांव गोहरनी निवासी सतवीर सिंह ने थाना आदर्श मंडी पर सूचना दी थी कि उसका 10 वर्षीय पुत्र मोहित तीन जुलाई को घर से बाजार में सामान लेने गया था। इसके बाद नहीं लौटा। पुलिस ने बालक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के सौतेले भाई व उसके गांव के साथी को हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों की उम्र करीब 16 साल है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने मोहित की हत्या कर शव को नहर में फेंक देने की बात स्वीकार की है। वहीं एनडीआरएफ की टीम व पुलिस ने बच्चे की नहर में तलाश कराई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर प्लास्टिक के बोरे में छिपाए गए मृतक के कपड़े बरामद कर लिए। पुलिस ने गुमशुदगी को बालक का अपहरण कर हत्या की धारा में तरमीम कर लिया।
विज्ञापन
पारिवारिक झगड़े की वजह से की बालक की हत्या
एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक मोहित उसका सौतेला भाई था। उसके पिता ने मृतक की मां से तीसरी शादी की थी। इसे लेकर दोनों भाइयों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। तीन जुलाई की शाम मोहित को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने से आरोपी अपने साथी के साथ बाइक से कलक्ट्रेट की दीवार के पास जंगल में बनी नलकूप पर ले गए थे, जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृत बालक के कपड़े निकालकर सफेद प्लास्टिक के बोरे में रखकर छिपा दिए थे। शव को उसी रात लिलौन के निकट नहर में फेंक दिया था।