फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Seeking extortion jailed

रंगदारी मांगने वाले जेल भेजे

Wed, 23 Sep 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 23 Sep 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
शामली। मुकीम काला के नाम पर व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। तीनों आरोपी कैराना कस्बा के मोहल्ला दरबार कला के रहने वाले हैं। इन्हें कैराना में कांधला रोड पर जहानपुरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गिरफ्तार आरोपियों को एसपी दफ्तर में मीडिया के सामने पेश किया गया। एसपी विजय भूषण ने बताया कि आरोपी सोनी कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह से 315 बोर की बंदूक व दो कारतूस, आरोपी बंटी उर्फ मनीष पुत्र गोपी से 12 बोर की अध्धा बंदूक और आरोपी विकास पुत्र पद्म सिंह से एक छुरी बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। आरोपियों को सोमवार शाम कैराना से गिरफ्तार किया गया था।  तीनों आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 चार व्यापारियों के यहां डाली चिट्ठी
आरोपियों ने कैराना के चार व्यापारियों के यहां रंगदारी वसूलने के लिए चिट्ठी डाली। 14 सितंबर को आरोपी बंटी ने हनी क्लाथ स्टोर के मालिक विनीत की दुकान पर चिट्ठी डाली। उसमें पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई। इसके बाद 20 सितंबर को प्रमोद सैनी की सेनेट्री की दुकान पर चार लाख रुपये रंगदारी के लिए चिट्टी डाली। इससे पूर्व व्यापारी के पुत्र के लापता होने पर अपहरण बताकर फिरौती की मांग की और एक लाख रुपये वसूल भी लिए थे। उस व्यापारी ने घबराहट में पुलिस से भी शिकायत नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश कर रहे थे मुकीम काला खौफ
शातिर बदमाश मुकीम काला पर एक लाख का इनाम घोषित है। कैराना से लेकर शामली और सहारनपुर तक मुकीम काला का खौफ बना हुआ है। रंगदारी मांगने वाले तीनों आरोपियों ने मुकीम के खौैफ को ही कैश करने के लिए रंगदारी मांगने का प्लान बनाया।

फर्जी आईडी पर सिम लेकर करते थे कॉल
रंगदारी मांगने के लिए आरोपियों ने फर्जी आईडी पर सिमकार्ड लिए। रंगदारी की चिट्ठी व्यापारी के प्रतिष्ठान पर डालने के बाद इन्हीं फर्जी आईडी के नंबरों से व्यापारी को कॉल भी करते थे। कॉल करके रंगदारी की रकम पहुंचाने की जगह बताते और इंकार करने पर जान से मारने की धमकी तक देते थे।


 हमदर्द बनकर जाते थे व्यापारी के पास
पुलिस के मुताबिक रंगदारी मांगने के बाद आरोपियों में से एक युवक पीड़ित व्यापारी के यहां जाता था। उसे दिलासा देने के साथ ही मुकीम काला के नाम का खौफ बैठाकर कहते थे कि हम तो तुम्हारी जान बचवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed