फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sabir's brother and mother arrested

साबिर का भाई और मां गिरफ्तार

Sun, 07 May 2017 12:04 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sabir's brother and mother arrested
arresting
कैराना । पुलिस कस्टडी से फरार हुए बदमाश साबिर जंधेडी की मां और उसके भाई को पुलिस ने डोडा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। कैराना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी निवासी साबिर कुख्यात बदमाश मुकीम काला गैंग का सदस्य है।
विज्ञापन


काफी दिन से वह सिद्धार्थनगर जेल में बंद था और शुक्रवार को पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। शनिवार को कैराना थाना पुलिस ने साबिर की मां हसमुदा को 900 ग्राम डोडा और उसके भाई आरिफ को 800 ग्राम डोडा पोस्त के साथ भूरा चुंगी से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार हसमुदा और आरिफ को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


उधर, कोतवाली कैराना पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर भूरा चुंगी के पास से साकिब निवासी भूरा को गिरफ्तार किया। 900 ग्राम डोडा पोस्त बरामद  किया है। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर में पकड़ी गई साबिर की पत्नी
कैराना(ब्यूरो)। क्षेत्र के गांव जंधेडी निवासी कुख्यात बदमाश साबिर की पत्नी जासमीन उर्फ जासो को शुक्रवार रात सहारनपुर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जासमीन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज थी, जिसमें वह वांछित चल रही थी। कैराना कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने जासमीन के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जासमीन पूर्व में लूट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई थी। बाद में न्यायालय से जमानत मंजूर होने पर जासमीन जेल से रिहा हो गई थी। इसके बाद उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी।


टेंशन बढ़ा सकते फरार साबिर और मुंशाद    
शामली। शातिर मुकीम काला गैंग के दो बदमाश साबिर और मुंशाद पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन चुके हैं। दोनों की फरारी पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। जिसके चलते जिले की पुलिस को एसपी ने अलर्ट कर दिया है। दरअसल मुकीम गैंग ने कैराना में व्यापारियों की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। बाद में एसटीएफ ने मुकीम और साबिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गैंग के सारे सदस्य जेल चले गए थे, लेकिन करीब एक माह पूर्व जेल से मुंशाद फरार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed