{"_id":"5885019e4f1c1b1a6eeff02b","slug":"running-campaign-against-drug-dealers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के सौदागरों के खिलाफ चला अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के सौदागरों के खिलाफ चला अभियान
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
arrrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। झिंझाना क्षेत्र में चल रही अवैध शराब की भट्ठियों के खिलाफ चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने अभियान चलाया। एक रात के अभियान में पुलिस ने झिंझाना थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापा मारकर वहां से हजारों लीटर कच्ची शराब, 97 हजार लीटर लाहन और तमंचा फैैक्ट्री पकड़ ली। मौके से
चौदह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शराब सप्लाई करने में प्रयुक्त की जा रहीं चोरी की 23 बाइक भी बरामद की गई हैं।
शनिवार रात एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के नेतृत्व में एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ सिटी उपेंद्र कुमार यादव, सीओ झिंझाना आनंद वर्मा, सीओ थानाभवन, सीओ कैराना और आईटीबीपी के जवानों ने खानपुर जाटान, खानपुर कलां सहित कई गांवों में छापा मारा। पुलिस ने इस दौरान खानपुर जाटान में संजय पुत्र विक्रम, सूरज पुत्र जनार्धन के पास से 57 किग्रा डोडा-पोस्त बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। खानपुर कलां में छापा मारकर वहां से 15,700 लीटर कच्ची शराब, 97 हजार लीटर लाहन बरामद कर नष्ट कर दिया गया।
पुलिस ने वहां से जोगेंद्र पुत्र सोमदत्त, काला को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने खानपुर गांव में दबिश देकर वहां से 23 बाइक बरामद कर लीं, जो चोरी की बताई जा रही हैं। पुलिस ने यहां से बिरजू, कन्हैया, कल्लू, शंकर और एक अन्य सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया। एसआई सुशील कुमार के नेतृत्व में खानपुर के जंगल में छापा मारकर वहां से तमंचा फैक्ट्री पकड़ ली।
विज्ञापन
पुलिस ने वहां से 12 तमंचे और 14 अधबने तमंचे बरामद कर लिए। वहां से पुलिस ने दीपक और मेध सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य फरार हो गया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
तस्करी कर लाई जा रही दो लाख की शराब पकड़ी
कैराना। हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही दो लाख की शराब पुलिस ने पकड़ी है। शनिवार सुबह पुलिस ने जहां यमुना पुल से 13 लाख रूपए की तस्करी की शराब पकड़ी थी वहीं शनिवार रात में ही बसेड़ा यमुना तटबंध पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रुकने का इशारा किया तो तीन आरोपी कार से कूदकर फरार हो गये। तलाशी के दौरान कार के अंदर से 60 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब की बरामद की। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत दो लाख है।
एसपी बोले, महिलाएं बिकवा रही थीं शराब
एसपी ने बताया कि झिंझाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में कई महिलाएं भी सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी वहां पर शराब निकालती हैं और बेचती भी हैं। झिंझाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में महिलाएं पुलिस के सामने खुलकर आईं। कुछ महिलाएं तो एसपी से यहां तक कह गईं कि साहब... यह हमारी रोजी-रोटी है। इसी से हम बच्चों का पेट पालते हैं।
शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़
चौसाना। यमुना भड़ी बांध पर शराब तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर तस्करों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए। मौके से 1185 लीटर रेक्टीफाइड बरामद हुआ, इसका इस्तेमाल शराब बनाने में किया जाना था।
शनिवार रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा से कच्ची शराब यमुना बांध के रास्ते घोड़ा बुग्गी में लाई जा रही है। चौकी प्रभारी पंकज शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और तस्कर की तलाश में जाल बिछाया। तस्कर ड्रमों से लदी बुग्गी को लेकर बांध पर पहुंचे और शराब के ड्रमों को उतारने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया।
अपने आप को घिरता हुआ देख शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तस्कर को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और जंगल के रास्ते भाग निकले। मौके से छह ड्रम से करीब 1185 लीटर रेक्टीफाइड बरामद हुआ। इसका इस्तेमाल चुनाव में शराब बनाने के लिए किया जाना था। पुलिस ने आरोपी तस्कर रज्जाक निवासी चौसाना के खिलाफ शराब तस्करी और पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।