{"_id":"58c586504f1c1b7926dc45b2","slug":"roadways-bus-mein-lootpaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में यात्रियों से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस में यात्रियों से लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी। हरिद्वार से पानीपत जा रही हरियाणा रोड़वेज बस में बदमाशों ने बुटराड़ा के पास जमकर लूटपाट मचाई। बदमाशों ने बस पर गोबर फेंककर उसे रुकवाया और यात्रियों से लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। एक यात्री को चाकू भी मारा गया। घटना के दौरान शोरशराबे के बाद बदमाश फरार हो गए।
हरियाणा रोड़ेवेज की पानीपत डिपो की बस रविवार शाम हरिद्वार से पानीपत जा रही थी। बस को ड्राइवर दयाल सिंह निवासी गांव जोशी पानीपत चला रहा था और उसके साथ कंडेक्टर विरेंद्र सिंह था। जैसे ही बस शाम करीब सवा छह बजे चंदपुरा बाग के पास पहुंची तो वहां सड़क पर करीब एक दर्जन बदमाश खड़े थे। इसी दौरान बदमाशों ने बस के शीशे पर गोबर से भरी बाल्टी फेंक दी। इसके बाद ड्राइवर ने बस रोक ली आैर बदमाश बस में चढ गए। वे यात्रियों को आतंकित करते हुए लूटपाट करने लगे। यात्रियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
बदमाशों ने सतपाल पुत्र विष्णुदत्त् निवासी लिलौन को चाकू मार दिया। इसके अलावा प्रदीप पुत्र नरेेश चंद्र निवासी पानीपत को लाठी से पीट दिया। बदमाशों ने नौशाद पुत्र इकबाल निवासी कैराना से 1300 रुपए लूट लिए। कुछ अन्य यात्रियों से भी नगदी लूटी गई। विरोध करने पर उसे पीटकर घायल कर दिया। इसी बीच, बस में सवार महिलाएं घबराकर वहां से निकल गईं।
विज्ञापन
यात्रियों के शोरशराबा करने पर आसपास के लोग जुटे ता बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गए। सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी शुरू कर दी। पुलिस ने वहां पर एक होटल से दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक यात्रि थाने में मौजूद थे। एसओ सुनील दत्त का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है। होली के त्योहार पर ऐसी घटना से यात्रियों में दहशत रही। वे काफी सहमे रहे।