फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Recovery in the 5100 robbery of millions of

कैराना पुलिस ने लाखों की डकैती में रिकवरी की 5100 रुपये की

Mon, 17 Oct 2016 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 17 Oct 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
Recovery in the 5100 robbery of millions of
अपराध - फोटो : अमर उजाला
कैराना। कैराना में अगस्त माह में हुई तीन डकैतियों में पुलिस ने सहारनपुर जेल में बंद मेहताब उर्फ बैचेन को 24 घंटे की रिमांड पर लिया। लाखों की लूट वाले मामलों में मेहताब की निशानदेही पर मात्र अभी मात्र 5100 रुपये की ही रिकवरी की गई। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


विदित रहे कि तीन अगस्त में ब्लाक कालोनी में 28 हजार रुपये की नकदी के साथ ही सोने चांदी के जेवर लूट लिए थे। इसके बाद 8 अगस्त को बदमाशों ने राजेंद्र नगर कालोनी स्थित बंधन प्राइवेट फाइनेंस बैंक में 55 हजार  रुपये की डकैती को अंजाम दिया था। इसके अगले ही दिन बदमाशों ने हसन कालोनी के पास तीन घरों में लाखों की डकैती डाली थी। 
विज्ञापन


तीनों मामलों में पुलिस की जांच में मेहताब का नाम सामने आया था। पिछले माह पुलिस दबाव के चलते ने सहारनपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोतवाली पुलिस ने रविवार को मेहताब को चौबीस घंटे की रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि मेहताब की निशानदेही पर ब्लाक कालोनी और हसन कालोनी के पास पड़ी डकैती के 2500 रुपये कैराना के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के सामने प्लाट से बरामद किए गए। 


इसके अलावा बंधन बैंक की डकैती के 2600 रुपये कंडेला के जंगल से बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि रिकवरी के लिए अभी आैर भी प्रयास किए जाएंगे। इसमें किसी तरह की ढ़िलाई नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed