मान्यता कक्षा पांच तक, चल रही दस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत पर बृहस्पतिवार को डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने जैसे ही टीम के साथ ग्रीन फील्ड स्कूल सूबरी पहुंचे तो संचालक को कमरे एवं गेट का बिना ताला लगाए बच्चों के साथ मौके से फरार हो गया। डीआईओएस ने बताया कि गांव का ही अनिल कुमार पुत्र मामचंद सैनी आदि के स्कूल की मान्यता कक्षा पांच तक ही है, लेकिन वह स्कूल में कक्षा 10 तक के बच्चों को पढ़ा रहा है। यह स्कूल घेर में चल रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जनपद में चल रहे ऐसे अन्य स्कूलों में भी छापामारी कर बंद कराया जाएगा। इसके साथ ही मौके पर चलते पाए गए ऐसे स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले स्कूल संचालकों की अब खैर नहीं। उन्होंने अभिभावकों से भी ऐसे स्कूलों का ध्यान रखते हुए और जानकारी कर अपने बच्चों को ऐसे स्कूलों से हटाने की अपील की है। साथ ही ऐसे स्कूलों की शिकायत विभागीय अधिकारियों से भी करने की अपील की।
एबीएसए के निरीक्षण में नदारद मिले शिक्षक
कांधला। खंड शिक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित मिले, जबकि दो विद्यालय समय से पूर्व हीं बंद पाए गए।
खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता ने क्षेत्र के गांव गंगेरू के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो शिक्षिका अनुपस्थित मिली, जबकि कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक समय से नहीं आई। निरीक्षण के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय नंबर में स्मार्ट क्लाश का उद्घाटन किया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी के प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालय समय से पूर्व हीं बंद मिले। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि अनुपस्थित मिली शिक्षिकाओं और समय से पूर्व हीं बंद मिले विद्यालय के प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।