{"_id":"8da46dd273d20530d1dc9fc5536e8bd0","slug":"ransom-to-the-left-or-nervous-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती लेकर छोड़ा या घबराकर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरौती लेकर छोड़ा या घबराकर
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। राइस मिल मालिक करन अरोरा का अपहरण कर चार दिन तक बदमाशों ने साथ रखा। इसके बाद नाटकीय ढंग से उसे छोड़ देना कई सवाल पैदा कर रहा है। क्या कारोबारी के परिवार से बदमाशों ने फिरौती वसूल ली या फिर माजरा कुछ और है। पंजाब पुलिस भी इन सवालों के जवाब तलाशने में लगी हुई है।
ऐसा भी हो सकता है कि अपहरण के बाद बदमाशों ने कारोबारी के परिवार से फिरौती मांगी हो, तो पंजाब पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कस दिया। इसके चलते घबराकर करन को यहां शामली लाकर छोड़ दिया। वैसे इस वारदात में फिरौती वसूली जाने की संभावना ज्यादा जताई जा रही है। हालांकि मोहाली (पंजाब) से आई पुलिस ने इन सवालों का जवाब देना उचित नहीं समझा। एसएचओ भारत भूषण, एएसआई हरमिंदर सिंह और हेड कांस्टेबल रविंद्र ने सिर्फ इतना ही कहा कि अभी जांच की जा रही है।
शामली तक कैसे पहुंचा
पंजाब पुलिस को करन अरोरा ने बताया कि उसे मोहाली से पांच बदमाशों ने किडनेप किया था। कार में डालने के बाद उसके मुंह पर प्लास्टिक टेप लगा दी थी और हाथ बांध दिए थे। इसके बाद उसे कार में घुमाते रहे। शामली में तड़के करीब पांच बजे उसे छोड़ने के बाद बदमाश अपनी कार लेकर फरार हो गए। वहीं, पुलिस अपहरण की घटना संदिग्ध भी मान रही है।
विज्ञापन
बदमाशों का हाथ होने की आशंका
कुड़ाना रोड पर जहां करन अरोरा को छोड़ा गया, वह गांवों का संपर्क मार्ग है। रास्ते के दोनों तरफ घने खेत हैं और खेतों में गन्ने की फसलें खड़ी हुई हैं। इन रास्तों पर वही आ जा सकता है, जो इनसे परिचित हो। ऐसे में आशंका है कि कारोबारी का अपहरण करने में स्थानीय बदमाश भी शामिल हो सकते हैं।