{"_id":"5929d0c24f1c1b99445367d6","slug":"rajasthan-police-dabish","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान पुलिस की दबिश
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले झिंझाना क्षेत्र के बदमाशों ने राजस्थान तक दहशत फैला रखी है। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की पुलिस ने स्थानीय पुलिस का सहयोग लेकर चेन लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए गांव अलाउद्दीनपुर में दबिश दी। मगर, भनक लगते ही आरोपी अपने घरों से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस टीम बैरंग लौट गई।
शनिवार को राजस्थान के जनपद भीलवाड़ा के थाना सुभाषनगर से दरोगा फूलचंद पुलिस टीम के साथ झिंझाना पहुंचे। वह अपने साथ गिरफ्त में लिए गए झिंझाना क्षेत्र के गांव अलाउद्दीनपुर निवासी अनिल को भी लेकर आए थे, जिसने भीलवाड़ा में अपने साथियों के साथ चेन लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था।
पूछताछ के दौरान साथियों के नाम मालूम चलने पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के राजस्थान पुलिस जुटी थी। इसी के चलते झिंझाना थाना पुलिस को साथ लेकर शनिवार को राजस्थान पुलिस टीम ने गांव अलाउद्दीनपुर में दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस ने अनिल के साथी जयप्रकाश, दीपक, संजय, संदीप और नितिन निवासी अलाउद्दीनपुर को गिरफ्तार करने के लिए उनके घरों पर दबिश दी गई, लेकिन कोई भी हाथ नहीं लगा। दरोगा फूलचंद ने बताया कि 20 मार्च 2017 में इस गिरोह ने सुभाषनगर थाना क्षेत्र में चेन लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया। 25 मई को आरोपी अनिल को पकड़ लिया गया था, जिसके बाद पूछताछ में इसने अपने साथियों के नाम पुलिस को बताए थे। आरोपियों के हाथ नहीं आने पर राजस्थान पुलिस बैरंग लौट गई।