फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police locked in rivalry or gang war

रंजिश या गैंगवार में उलझी पुलिस

Sat, 23 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 23 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police locked in rivalry or gang war
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चौसाना। श्यामली-श्यामला गांव के जंगल में मुकीम गैंग के गुर्गे फैजान की गोलियां बरसाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस गैंगवार और रंजिश में उलझी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि कई बिंदुओं से मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक फैजान ने मुकीम गैंग के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया है। सहारनपुर के तितरो में फैजान और सादर द्वारा किए गए मर्डर की कहानी भी सामने आ रही है। फैजान के पिता हसमत ने भी पुलिस को दी तहरीर में हैदर पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल, फैजान ने मुकीम काला और सादर तितरो के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया। गढ़ीपुख्ता में पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात में भी फैजान शामिल रहा। इस वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। 
विज्ञापन


मुकीम और सादर के जेल जाने के बाद फैजान अकेला पड़ गया था। जिसके बाद से वह पुलिस से छुपता फिर रहा था। फैजान के दुश्मन भी उसकी तलाश में लग  गए थे। सीओ झिंझाना कुलदीप कुकरेती ने बताया कि दो वर्ष पूर्व सहारनपुर के तितरो में हैदर नाम के युवक के पिता और चाचा की सादर गैंग ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। जिसमें फैजान ने भी सादर गैंग का साथ दिया था। इससे पहले हैदर भी इनके गैंग में काम करता था, लेकिन मनमुटाव के चलते उसने गैंग का साथ छोड़ दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मुकीम और सादर दोनों जेल में हैं। इसके बाद से हैदर भी फैजान से बदला लेने का मौका तलाश  रहा था। आशंका है कि हैदर ने अपने पिता और चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए फैजान का मर्डर किया हो। शनिवार को  फैजान चौसाना के बल्ला माजरा आया हुआ था। बल्ला माजरा में हैदर के मामा का घर है। फैजान  की जानकारी वहीं से हैदर तक पहुंची हो। 


पुलिस और ग्रामीणों के बयान जुदा
सीओ ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई भी खोखा नहीं मिला है। जिससे आशंका है कि उसका मर्डर कहीं और किया गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में करीब 40 राउंड फायरिंग हुई। जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। फायरिंग के दौरान फैजान को भी छह गोली लगनी बताई जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed