फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police firing on fleeing go-traffickers

पुलिस पर फायरिंग कर भागे गो-तस्कर

Wed, 13 Jan 2016 01:23 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 13 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
कैराना। गोतस्करों ने गश्त कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, तो आरोपी भाग निकले। इस दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट की गाड़ी बरामद हुई। जिसमें गोमांस भरा हुआ था। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


हेडकांस्टेबल रामपाल सिंह ने बताया कि वह बोलेरो गाड़ी में गश्त कर रहे थे, तभी कांधला की ओर से बिना नंबर प्लेट की मारुति कार आती दिखाई दी। पुलिस को देख चालक ने कार मोड़ ली। कार को मुड़ते देख पुलिस टीम ने पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान कार जहानपुरा में रजवाहे की पुलिया पर रुक गई और उसमें से दो लोग उतरकर ईख के खेत में घुस गए।
विज्ञापन


पुलिस ने जब उन्हें ईख के खेत से बाहर निकलने को कहा, तो उन्होंने पुुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। इस दौरान दोनों आरोपी गन्ने के खेत से भाग निकले। पुलिस ने रात भर कांबिंग की, लेकिन उनका पता नहीं लग सका। कार की डिग्गी से गोमांस बरामद हुआ है। पुलिस कार को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed