फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police Attendant Attacks Home Attack on Police Team

पुलिस टीम पर हमले के आरोपी के घर कुर्की

Sun, 21 Apr 2019 11:51 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 21 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police Attendant Attacks Home Attack on Police Team
police - फोटो : अमर उजाला
कैराना। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पुलिस पार्टी पर हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी सरताज के घर पर पहुंचकर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि 13 नवंबर 2017 को मोहल्ला खैलकलां में एक युवती की शिकायत पर पहुंचे पुलिस कांस्टेबल को लोगों ने बंधक बना लिया था। सूचना पर कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


भीड़ ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में एसआई बच्चू सिंह सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया था। इस मामले में अमजद व उसके भाई शहजाद, सरताज, मुस्तकीम तथा सलीम निवासीगण मोहल्ला खैलकलां व दर्जनों अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया था। इस मामले में सरताज फरार चला आ रहा है।
विज्ञापन


कोतवाल के मुताबिक 26 सितंबर 2018 को सीआरपीसी की धारा 82 के अंतर्गत कुर्की की चेतावनी का नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद भी आरोपित कोर्ट में पेश नहीं होने पर 18 अप्रैल को कोर्ट से कुर्की की अनुमति ली। सोमवार को पुलिस ने आरोपी सरताज के घर पर जाकर कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से उसकी पत्नी जाहिद तथा आस पड़ोस के लोगों के सामने बेड, वाशिंग मशीन, गैस सिलेंडर, चारपाई, बर्तन आदि सामान को जब्त किया गया है।  इस दौरान एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। उधर, कुर्की कार्रवाई का विरोध करने पर आरोपी की पत्नी जाहिदा के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस ने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed